You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डॉ. राघवेन्द्र सिंह अध्यक्ष व शैलेश कुमार सिंह बने जिला मंत्री

width="500"


माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न
बलिया।
उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा) का जनपदीय निर्वाचन आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुंवर सिंह इण्टर कालेज में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कुल 329 मतदाताओं में से 314 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरान्त मऊ जनपद से पधारे मतदान अधिकारी देव भाष्कर तिवारी एवं उनके सहयोगियों ने अध्यक्ष पद पर डा० राघवेंद्र नारायण सिंह को तथा जिला मंत्री के पद पर कुंवर सिंह इण्टर कालेज के शिक्षक शैलेश कुमार सिंह को विजयी घोषित किया। डा० राघवेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविन्द राय को जबकि शैलेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभु नाथ चौबे को परास्त किया। बताते चलें कि जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जितेंद्र कुमार राय, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अनुज कुमार सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
कालेज प्रांगण में भारी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
इस अवसर पर कुंवर सिंह कालेज के प्रांगण में भारी संख्या में जनपद के नये पुराने शिक्षक उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह, अरूण कुमार पाठक, अभय नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा० जितेन्द्र कुमार राय, सौरभ पाण्डेय, धर्मनाथ सिंह, यादवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रमोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुशील पाण्डेय कान्ह, अरूण कुमार ओझा, के डी मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, धर्मवीर यादव, राजेश कुमार, डा० एच एन यादव, राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु मिश्र, उमेश चंद पाण्डेय, श्रवण कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय, भैया सत्येन्द्र सिंह आदि प्रमुख रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *