You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : लापता युवक का गडढे मे मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट-अतरडरिया तिराहा के समीप मंगलवार की शाम एक गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर नट पुत्र श्री नट के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि शिवशंकर बीते 11 जनवरी से अपने घर से गायब थे। इस संबंध में उनकी पत्नी रिन्कू देवी ने सहतवार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम अतरडरिया गायघाट तिराहा के समीप एक महिला भूसा सहेज रही थी, तभी उसने गड्ढे में शव को उतराया देखा। महिला ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान मृतक के परिजनों को भी सूचना मिली और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक शिवशंकर नट के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *