Asarfi

Ballia : वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय का निधन, चहुंओर शोक

width="500"

बलिया। वरिष्ठ पत्रकार पंडित प्रमोद उपाध्याय का नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। वे मूल रूप से जनपद के विकासखंड सोहांव के सरयां गांव के निवासी थे और वर्तमान में नगर के चंद्रशेखर नगर कॉलोनी में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव सरयां (उजियार भरौली) में गंगा तट पर होगा।

सांसद व पूर्व मंत्री ने जताया शोक
वहीं बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार उपाध्याय का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। वे न केवल एक कुशल व्यवस्थापक थे, बल्कि बलिया की सामाजिक संरचना और शिक्षा के विकास में उनकी रुचि अनुकरणीय थी। उनका सौम्य स्वभाव और कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार उपाध्याय ने पत्रकारिता और शिक्षा के माध्यम से जनपद की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि प्रमोद उपाध्याय का जाना बलिया के एक युग का अंत जैसा है। शिक्षण संस्थाओं से जुड़ाव के कारण उन्होंने हजारों युवाओं का मार्गदर्शन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *