You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मनरेगा को समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार : सुधीर राय

width="500"

मनरेगा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने किया पत्रकार वार्ता
बलिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, एसआईआर के बलिया प्रभारी पूर्व विधायक सुधीर राय, मनरेगा के जिला कोआर्डिनेटर ओम प्रकाश पाण्डेय ने शनिवार को पत्रकार वार्ता किया। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि आज भाजपा की मोदी सरकार देश के हर कोने में एसआईआर के नाम पर विपक्ष का वोट चुनाव आयोग के माध्यम से कम करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस सरकार ने देश के गांव के किसानों और मजदूरों की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए मनरेगा जैसे कानून को बनाया जिसे आज भाजपा सरकार समाप्त कर रही हैं।


जिला कोआर्डिनेटर ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम चल रहे मनरेगा को बचाने के लिए हम अपने नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के निर्देश पर गांवों में जाकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलायेंगे।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश वंचितों, शोषितों, किसानों, और मेहनत कश कामगारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम पर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू किया जिसे आज नरेंद्र मोदी की सरकार किसी तरह से शब्दों को तोड़ मरोड़कर जी राम जी कर रहीं हैं। इसके विरोध में गांवों में जाकर चौपाल लगाएंगे। लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे कि आज नरेंद्र मोदी जी महात्मा गांधी जी के नाम को समाप्त कर केवल देश में अपना नाम बढ़ाना चाहते हैं ऐसा हम कदापि नहीं होने देंगे। पत्रकार वार्ता में सत्य प्रकाश उपाध्याय, विजय मिश्र, रुपेश चौबे,संतोष चौबे, अरुण श्रीवास्तव,अबूल फैज आदि लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *