Ballia : असंतुलित बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

बलिया। सुखपुरा थाना के चंदुकी निवासी रवि गौतम 16 वर्ष बाइक पेड़ से टकराने से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार चंदुकी-करनई मार्ग पर रवि गौतम दोस्तों के साथ बाइक चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गई। हेलमेट न होने से सिर पर गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया।

दोस्तों ने इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घायल होनेे की खबर पर पिता रमेश गौतम अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि किशोर दोस्तों के साथ नहर मार्ग पर बाइक चला रहा था, बाइक तेज होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

