Asarfi

Ballia : होली मिलन समारोह में गूंजेगी भोजपुरी गायकी, गोलू राजा व शनि पांडेय कल देंगे प्रस्तुति

width="500"

बलिया। होली के बाद छह मार्च को एससी कॉलेज मैदान में दिन में 11 बजे होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू राजा, शनि पांडेय और अंकित पाठक अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री लगातार बैठक कर रहे हैं और आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर आमंत्रण भी भेजा जा रहा है।
आयोजन स्थल पर विशाल टेंट, लाइट, साउंड, मंच और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *