You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मनबढ़ बेटे ने फावड़े से हमला कर की पिता की हत्या

width="500"

बलिया। एक मनबढ़ युवक ने फावड़ा से प्रहार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। यह मामला उभांव थाना क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम में शनिवार की सुबह घटित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लेागों की भीड़ जुट गयी।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी जयप्रकाश चौहान (55 वर्ष) अपने पुत्र मोहित चौहान के साथ खेत में पानी चला रहे थे। इस दौरान मोहित ने अचानक अपने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया। जिससे अधेड़ खेत में ही गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मोहित मानसिक रोगी है और गत दो वर्षों से वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *