You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मंजू हत्याकांड: प्रेमी निकला हत्यारा, पैसे का था विवाद

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपी कृष्णा यादव उर्फ श्रीकृष्ण यादव पुत्र भृगु यादव उर्फ भृगुनाथ यादव निवासी नगवा थाना दुबहड़ को ग्राम टकरसन पोखरा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दे कि मृतका मंजू देवी के पति का करीब सात वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था।

उधर अभियुक्त पशु व्यापारी था। जिसका मृतका मंजू देवी के गांव व घर अक्सर आना जाना रहता था। यही से मृतका मंजू देवी का अभियुक्त से परिचय हो गया और प्रेम प्रसंग में आगे चलका तब्दील हो गया। इसके बाद करीब सात वर्षाे से दोनों के बीच शारीरिक संबध भी बनता रहा। अभियुक्त धीरे-धीरे मृतिका मंजू देवी व उसके घर के सभी सदस्यों के ऊपर अपना सम्पूर्ण अधिकार जताने लगा और सभी कार्याे में हस्तक्षेप करने लगा था। मृतका मंजू देवी प्रेम प्रसंग के कारण अभियुक्त को अपना काफी पैसा दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच आये दिन कहासुनी होती रहती थी।

24 अक्टूबर 2024 को अभियुक्त प्रेमिका मंजू देवी को तिखमपुर से साथ लेकर बांसडीहरोड होते हुए ग्राम सेरिया पहुंचा, जहां पर स्थित पुलिया के पास दोनों के बीच कहासुनी और लड़ाई झगड़ा होने लगा। इसके बाद अभियुक्त ने गुस्से में आकर मंजू देवी को मार पीटकर हत्या कर दिया और पुलिया के नीचे शव को फेक दिया था। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल, एक बाइक, 120 रुपया नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, कां रमेश यादव, कां राहुल यादव व कां चालक धर्मेन्द्र यादव आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *