You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : फर्जी दस्तावेजों से नियुक्त 22 शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने दिए एफआईआर के आदेश, बलिया के भी दो शिक्षिकाएं शामिल, देखे सूची

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले 22 सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। विभाग की जांच में पाया गया कि इन अभ्यर्थियों ने अंकपत्र और प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी कर नियुक्ति हासिल की थी। अब इनके खिलाफ संबंधित जिलों में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों के अध्यापकों पर की गई है। विभाग ने इनके नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

बर्खास्त शिक्षकों की सूची

  1. विनय कुमार यादव – सहायक अध्यापक (गणित/विज्ञान), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवदह, मऊ
  2. पवन कुमार – सहायक अध्यापक (जीव विज्ञान), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कबूलपुर, बाराबंकी
  3. अतुल प्रकाश वर्मा – सहायक अध्यापक (अंग्रेजी), राजकीय इंटर कॉलेज, काजीबेहटा, बाराबंकी
  4. अंकित वर्मा – सहायक अध्यापक (गणित/विज्ञान), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काजीबेहटा, बाराबंकी
  5. लक्ष्मी देवी – सहायक अध्यापिका (हिंदी), राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रसूलपुर, बाराबंकी
  6. विवेक सिंह – सहायक अध्यापक (जीव विज्ञान), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चककुचाई
  7. राज रजत वर्मा – सहायक अध्यापक (गणित/विज्ञान), राजकीय इंटर कॉलेज, सैरपुर, लखनऊ
  8. रोहिणी शर्मा – सहायक अध्यापिका (अंग्रेजी), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेहटा बीकेटी, लखनऊ
  9. अमित गिरि – सहायक अध्यापक (सामान्य विषय), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मडोना, बुलंदशहर
  10. रूचि सिंघल – सहायक अध्यापिका (अंग्रेजी), राजकीय हाईस्कूल, सोना, सहारनपुर
  11. प्रियंका – सहायक अध्यापिका (गृह विज्ञान), राजकीय हाईस्कूल, दानापुर कयामपुर, बाराबंकी
  12. नूतन सिंह – सहायक अध्यापिका (अंग्रेजी), राजकीय बालिका हाईस्कूल, पुलन्दर, कानपुर देहात
  13. दीपा सिंह – सहायक अध्यापिका (हिंदी), राजकीय बालिका हाईस्कूल, गोतवां मझवां, मीरजापुर
  14. अनीता रानी – सहायक अध्यापिका (हिंदी), पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, कटिहारी बड़राव, मऊ
  15. प्रीति सिंह – सहायक अध्यापिका (अंग्रेजी), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवगांव, आज़मगढ़
  16. नंदिनी – सहायक अध्यापिका (गृह विज्ञान), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सई जलालपुर, जौनपुर
  17. आनंद सोनी – सहायक अध्यापक (अंग्रेजी), राजकीय इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
  18. गीता – सहायक अध्यापिका (हिंदी), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटैली, आज़मगढ़
  19. सलोनी अरोरा – सहायक अध्यापिका (अंग्रेजी), राजकीय हाईस्कूल, मित्तई देवा, बाराबंकी
  20. किरण मौर्या – सहायक अध्यापिका (सामान्य विषय), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकइल, बलिया
  21. रुमन विश्वकर्मा – सहायक अध्यापक (सामान्य विषय), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बगवार, आज़मगढ़
  22. सरिता मौर्या – सहायक अध्यापिका (सामान्य विषय), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रजौली, बलिया

शिक्षा विभाग का सख्त रुख
विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सख्त निगरानी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *