
बलिया। शहर में पहला नाश्ता केंद्र होगा जहां कलकत्ता, लखनऊ बनारस के फेमस टिक्की, चाट, खास्ता व कचौडी मिलेगी। यह प्रयास बलिया के वरिष्ठ व्यापारियों ने की है। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को की। यह नाश्ता केंद्र महुआ मोड़ स्थित है।

शहर के प्रमुख व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी सभी मौजूद रहे। सभी लोगों ने अन्नकूट की जमकर प्रशंसा की। बलिया में जिस चीज की कमी थी उस कमी को अग्रवाल व गुप्ता परिवार ने पूरा किया। जहां शुद्ध देशी घी के मनपसंद नाश्ता आपको मिलेगा। यहां कूल्हड़, पत्तल का ही इस्तेमाल किया जाता है जहां स्वादिष्ठ चीजें आपको मिलेगी।

धर्मेंद्र सिंह ने व्यापारी परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने साथ दर्जनों लोगों को अपने खर्च से नाश्ता भी कराया।

