You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पहले राज्यपाल, उसके बाद परिवहन मंत्री ने किया शिलान्यास

width="500"

27 साल बाद फिर रखी गई मेडिकल बाइपास की आधारशिला
रोशन जायसवाल,
बलिया।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का ड्रीम प्रोजेक्ट माल्देपुर महिला अस्पताल बाईपास का शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को हैबतपुर में किया। मजे की बात यह रही कि आज 27 साल पहले 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान से कराया था लेकिन किसी कारणवश यह परियोजना अधर में 27 साल से लटकी रही। अब उस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक नया नाम दे दिया मेडिकल बाईपास कारीडोर, जिसकी लागत करीब 36 करोड़ बताई जा रही है। जिसमें लगभग नौ करोड़ रूपये से किसानों और काश्तकारों से जमीन ली जाएगी। यह बाईपास लगभग ढाई किमी लंबी और सात मीटर चौड़ा होगा। करीब एक वर्ष में इसे बनाकर तैयार करना होगा।


इस अवसर पर सांसद नीरज शेखर ने मंत्री दयाशंकर सिंह का बधाई दी और कहा कि जो सपना पिताजी ने देखा था आज उसी सपने को मेरे सामने दयाशंकर सिंह पूरा कर रहे है। बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में बलिया नगर के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री नारद राय ने भी दयाशंकर सिंह को बधाई दी। कहा कि यह मेडिकल बाईपास कारीडोर इस क्षेत्र के विकास में नया आयाम स्थापित करेगा।

बोले परिवहन मंत्री, जहां कदम पड़े प्रधानमंत्री के आज वही बहेगी विकास की गंगा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेडिकल बाईपास कारीडोर मार्ग से सटे वह स्थल हैबतपुर जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार आ चुके है और उसी स्थल पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो रहा है। ठीक बगल में माल्देपुर, हैबतपुर होते हुए हास्पिटल तक मेडिकल बाईपास कारीडोर बनने जा रहा है। कहा कि मैंने पहले शासन से बजट दिलवाया, उसके बाद शिलान्यास किया। कार्य में धन की कमी न हो उसको लेकर धन पर्याप्त प्राप्त हो चुका है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति धन्यवाद दिया और कहा कि चंद्रशेखर के सपनों का साकार करने में इस क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका है। यह जरूर है कि मैं इस परियोजना को आगे बढाने मे शासन से धन स्वीकृत कराया है और सबसे मजे की बात यह है कि 1996 में बना रेलवे का फ्लाई ओवर सही मायने में उपयोगिता मेडिकल बाईपास से ही होगा। इसके बनने से लोग महिला अस्पताल होतेे हुए जगदीशपुर विजयीपुर के रास्ते फ्लाई ओवर तक पहुंचेगे, टीडी कालेज चौराहे होते हुए वह सिकंदरपुर बिल्थरारोड के रास्ते देवरिया होते हुए गोरखपुर तक भी पहुंच सकेंगे।

जहां से सोनौली नेपाल तक की यात्रा करने में आराम होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल, धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, घनश्याम दास जौहरी, शशिकांत सिंह, अरूण सिंह बंटू, कमलेश सिंह, राजाराम सिंह व प्रधान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *