
बैरिया (बलिया)। अजब प्रेम की गजब कहानी के तर्ज पर बरात आने वाले दिन मंगलवार को प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार हो गई। घटना के बाद परिजनों के चेहरे से रौनक गायब हो गया। परिजनों ने युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में बैरिया थाने में क्षेत्र के चाई छपरा निवासी एक युवक के खिलाफ बैरिया थाना मे मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक कस्बा के 20 वर्षीय युवती की शादी बिहार के छपरा जनपद अंतर्गत भेल्दी के पास किसी गांव में पहले से तय थी। मंगलवार को शादी के लिए बारात आने वाली थी,की युवती अपने बुआ के साथ घर से यह कहकर निकली की ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने जा रही हूं, और बुआ के साथ घर से आने पर बाजार से वह अचानक गायब हो गई। बुआ पुरे बाजार में उक्त युवती को ढूंढने के बाद घर पहुंची और बताया कि उक्त युवती गायब हो गयी है। परिजन संबंधित स्थानो पर तलाशने के बाद चाई छपरा के उक्त युवक के घर पहुंचे तो वह भी गायब था, और उसका मोबाइल फोन का स्विच बंद था।
परिजनों ने उक्त युवक के परिजनों से इज्जत का हवाला देते हुए युवती को वापस बुला देने का आग्रह किया, किंतु युवक के घर वालों ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे। वही चाई छपरा निवासी उक्त आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

