You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia Aaj Kal

Ballia : मीडिया कर्मियों के लिये परिवहन मंत्री ने प्रेस क्लब का दिया सौगात, जारी किये 22 लाख रूपये

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने विधायक निधि से बलिया के मीडिया कर्मियों को प्रेस क्लब के लिए 22 लाख रुपए निर्गत किया है। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को लिखे पत्र में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मुख्य राजस्व अधिकारी के प्रस्ताव पर यह निर्माण किया…

Read More

Ballia : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र (पांडेपुर) गांव निवासी शहनवाज अंसारी 10 वर्ष पुत्र अजहरुद्दीन को उस समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जब वह घर से बाहर निकल कर सड़क पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जा रहा था। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद…

Read More

Ballia : भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष के स्वागत को उमड़ पड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर उनको माला पहनाकर अभिनंदन किया। राज्य सभा के सदस्य नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व…

Read More

Ballia : घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 21 तारीख को अपने घर से दवा लेने बाहर बाजार…

Read More

Ballia : पूर्व सांसद के अनुज का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के नौका टोला गांव निवासी बलिया के पूर्व सांसद पूर्व मंत्री भरत सिंह के अनुज त्रिलोकी प्रसाद सिंह 70 वर्ष का निधन सोमवार को हृदय गति रुकने के कारण हो गया। वह कुछ दिनों से मधुमेह से पीड़ित थे, और उनका इलाज मुंबई के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। स्वर्गीय…

Read More

Ballia : ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

बलिया। ब्याहुत जायस‌वाल कलवार महासभा, बलिया का स्वजातीय बंधुओं का पारिवारिक संगम सह होली मिलन समारोह श्रीमोती केशव कलवार धर्मशाला में रविवार को सायं 4 बजे से देर रात्रि 11 बजे तक चला। कार्यक्रम में स्वजातीय महिलाओं, पुरुषांे के साथ साथ बच्चांे की भी अच्छी भागीदारी रही। अनन्या, सान्वी, शिवांग, अराध्या, आलिया, सृष्टि, सिमरन आदि…

Read More

Ballia : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

बलिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी।यातायात क्षेत्राधिकारी श्यामकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिले में जाम की समस्या और अनियमित रूप से चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की।…

Read More

Ballia : द होराइजन स्कूल का जारी हुआ परीक्षा परिणाम, सम्मानित किये गये मेधावी

बलिया। द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर, गड़वार में वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024-25 की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रओं को विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों निशांत…

Read More

Ballia : विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह

बलिया। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने एकजुटता का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नारायणी टाकीज परिसर में किया गया। जिसमें सी.बी. मिश्रा, कन्हैया पाण्डेय, विष्णुकांत मिश्रा, नरेन्द्र कुमार पाठक, धनेश पाण्डेय को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।…

Read More

Ballia : पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, अप्रैल माह में होनी थी शादी

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित सरयांगुलाबराय ग्राम पंचायत में रहस्यमय परिस्थितियों में 20 वर्षीया युवती का शव जामुन की डाल से लटकता हुआ मिला। इससे सनसनी फैल गई। युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज…

Read More