You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र (पांडेपुर) गांव निवासी शहनवाज अंसारी 10 वर्ष पुत्र अजहरुद्दीन को उस समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जब वह घर से बाहर निकल कर सड़क पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जा रहा था। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुछ लोग उस बच्चे को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गये। जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि उक्त बालक घर से निकलकर दुकान पर रोजा खोलने के लिए सामान खरीदने जा रहा था।तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर में उसे कुचल दिया और भाग खड़ा हुआ। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन बच्चे का शव वापस सुपुर्दे खाक के लिए घर लेकर चले गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *