You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia Aaj Kal

Ballia : अवैध पिस्टल व नौ कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज…

Read More

Ballia : लायंस क्लब सोसाइटी ने भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

बलिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब सोसाइटी बलिया द्वारा बावर्ची होटल के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र, माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव…

Read More

Ballia : बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर 5 करोड़ का मानहानि का दावा ठोकेगी सपा

बलिया। वर्ष 2017 में यूपी से सपा सरकार जाने के बाद सीएम आवास खाली करने के दौरान गायब हुई टोटी का मामला सामने आया था। ठीक 8 वर्ष बाद उसी मामले को दोहराते हुए बलिया जिले के बांसडीह की विधायक केतकी सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऊपर बयान दिया था जिस पर समाजवादियों में…

Read More

Ballia : बसंतपुर गांव की सार्वजनिक गडही दलदल में तब्दील, पशु और लोग परेशान

बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक अंतर्गत बसंतपुर गांव की सार्वजनिक गडही इन दिनों दलदल का रूप ले चुकी है। गडही में जमा पानी और कीचड़ इतना गहरा हो गया है कि आए दिन जानवर उसमें फंस जाते हैं और उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से गांव के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़…

Read More

Ballia : ससुराल पहुंचकर पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, घायल

बेरूआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में बुधवार की शाम वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी अनूप साहनी, पुत्र कैलाश साहनी की शादी वर्ष 2020 में श्रीपुर टकरसन निवासी भीम साहनी की पुत्री प्रियंका से…

Read More

Ballia : दो करोड़ की लागत से लगे 40 आरओ, आधे से ज्यादा खराब

बलिया। करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर लगाए गए 40 से अधिक आरओ प्लांट शहरवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं दे पा रहे हैं। आधे से ज्यादा प्लांट पिछले एक साल से खराब पड़े हैं। वहीं कुछ मशीनें कई बार मरम्मत होने के बावजूद फिर से बंद हो चुकी हैं। कई स्थानों पर आरओ की टोटियां…

Read More

Ballia : गैस एजेंट से लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

बलिया। थाना रेवती पुलिस ने गैस डिलीवरी एजेंट से हुई लूट का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 हजार नगद, लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक ओप्पो मोबाइल तथा अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के…

Read More

Ballia : खतरा बिंदु से उपर बह रही सरयू नदी, कटान के मुहाने पर है आधा दर्जन मकानें

शिवदयाल पांडेय,बैरिया (बलिया)। सरयू नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण नदी का जलस्तर खतरे के बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बावजूद इसके सुरेमनपुर दियरांचल के गांव में बाढ़ का कोई असर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। जलस्तर के खतरे के निशान से ऊपर जाने की सूचना पर…

Read More

Ballia : जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर पेशकार को किया निलंबित

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायिक कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय के पेशकार नीरज कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 01 अगस्त की जनसुनवाई में सुरेमनपुर उर्फ पिपरपाती निवासी रवि मिश्र ने शिकायत की थी कि मुक्तेश्वर बनाम…

Read More

Ballia : विधायक केतकी का तंज: सपा सरकार में स्कूलों में पढ़ती थीं गाय-भैंसें, अखिलेश पहले टोटियों का हिसाब दें

बलिया। बांसडीह विधानसभा से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय सरकारी स्कूलों में गाय और भैंसें पढ़ा करती थीं। उस दौर में शिक्षा व्यवस्था का हाल सबने देखा है। विधायक ने अखिलेश यादव पर…

Read More