You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ससुराल पहुंचकर पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, घायल

width="500"

बेरूआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में बुधवार की शाम वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी अनूप साहनी, पुत्र कैलाश साहनी की शादी वर्ष 2020 में श्रीपुर टकरसन निवासी भीम साहनी की पुत्री प्रियंका से हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। वर्ष 2022 में प्रियंका ने पति को पेप्सी में जहर मिलाकर पिला दिया था। इलाज से अनूप की जान तो बच गई लेकिन संबंध बिगड़ते चले गए। दोनों ने कोर्ट में तलाक और खुराकी का मुकदमा भी दायर कर रखा है।


इसी बीच बुधवार की शाम प्रियंका मायके से ससुराल शिवपुर पहुंची। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन इसी दौरान उसने अचानक अनूप पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अनूप को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *