You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विधायक केतकी का तंज: सपा सरकार में स्कूलों में पढ़ती थीं गाय-भैंसें, अखिलेश पहले टोटियों का हिसाब दें

width="500"

बलिया। बांसडीह विधानसभा से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय सरकारी स्कूलों में गाय और भैंसें पढ़ा करती थीं। उस दौर में शिक्षा व्यवस्था का हाल सबने देखा है। विधायक ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री आवास छोड़कर गए तो वहां से सरकारी टोटियां तक गायब हो गईं। अखिलेश यादव पहले सरकारी टोटियों का हिसाब दें। अभी तक वे मिली नहीं हैं। जब टोटियां वापस करा देंगे, उसके बाद जो भी योजना चालू कराने की बात करेंगे, वह सब चालू कर दी जाएगी।


केतकी सिंह ने सपा सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे रामगोविंद चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय स्कूलों में शिक्षा की जगह अव्यवस्था का बोलबाला था। अब रामगोविंद चौधरी की उम्र हो गई है, इसलिए उन्हें झूठ बोलना बंद कर सत्य का साथ लेना चाहिए। दरअसल, यह बयान विधायक ने उस सवाल पर दिया जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बाढ़ खंड के एक अधिकारी पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *