You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर 5 करोड़ का मानहानि का दावा ठोकेगी सपा

width="500"

बलिया। वर्ष 2017 में यूपी से सपा सरकार जाने के बाद सीएम आवास खाली करने के दौरान गायब हुई टोटी का मामला सामने आया था। ठीक 8 वर्ष बाद उसी मामले को दोहराते हुए बलिया जिले के बांसडीह की विधायक केतकी सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऊपर बयान दिया था जिस पर समाजवादियों में काफी आक्रोश व्याप्त था।

बयान के दूसरे दिन लखनऊ विधायक आवास पर सपा महिला मोर्चा की कुछ महिलाएं टोटी लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गई थी लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वही दूसरी तरफ विधायक की पुत्री के बयान से सपा में फिर आक्रोश भड़क गया था और बलिया में विधायक ने प्रेस के सामने आवास पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दिया था।
उधर समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा प्रमुख आखिलेश यादव पर हाल में दिए गए बयान को लेकर नोटिस दिया है। इसमें केतकी सिंह को 15 दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं किए जाने पर 5 करोड़ की मानहानि का दावा किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *