You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पत्नी की विदाई को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, चार घंटे बाद उतरा नीचे

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में एक युवक रविवार सुबह 7 बजे ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी पत्नी की विदाई नहीं कर रहे हैं। उल्टा उसे धमकी दे रहे हैं और पुलिस से डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने और उसके साथ भेजने की जिद पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस ने उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।


जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के विरतीयन पुरवा गांव निवासी आकाश शुक्ला (20) अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता है। आकाश के मुताबिक, चार महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी बातचीत राजमुनि (19) से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे।


आकाश का कहना है कि दो महीने की बातचीत के बाद दोनों ने गोंडा के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह राजमुनि को लेकर अहमदाबाद चला गया, जहां दोनों किराए के कमरे में रहने लगे। आकाश फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। आकाश के मुताबिक, 16 जून को वह दिन में ड्यूटी पर गया था। शाम को कमरे पर लौटने के बाद उसने पत्नी से पानी मांगा। इस पर उसने कहा, खुद ले लो। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद राजमुनि ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी और उन्हें अहमदाबाद बुला लिया।

ड्यूटी से लौटा तो कमरे पर लटका रहा था ताला
आकाश ने बताया कि 19 जून को वह ड्यूटी पर गया था। जब वह ड्यूटी से लौटा तो कमरे पर ताला लगा था और उसके कपड़े बाहर पड़े थे। उसने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आकाश का कहना है कि उसे युवती के घर का पता नहीं मालूम था। छह-सात दिन तक लगातार तलाश करने के बाद उसे पता मिला। जब वह युवती के घर पहुंचा तो उसने उसे पानी पिलाया और बात भी की, लेकिन उसके परिजन उस पर साथ न जाने का दबाव बना रहे थे।

आकाश का आरोप, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत
आकाश ने आरोप लगाया कि युवती के पिता ने पुलिस से उसकी पिटाई करवाई और उसे वहां से भगाने की कोशिश की। वह थाने जाकर शिकायत करना चाहता था, लेकिन एक दिन डायल-112 पुलिस पहुंची और उसे धमकाया। इसके बाद वह थाने जाने से डर गया और सीधे ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गया। उसका कहना है कि पहले से टॉवर पर चढ़ने की कोई योजना नहीं थी।

राजमुनि ने बताया, उनकी नहीं हुई है शादी
वहीं, राजमुनि ने बताया कि उसकी आकाश शुक्ला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों ने करीब दो महीने तक बातचीत की। इसके बाद आकाश उसे अपने साथ ले गया। दोनों करीब 25 दिन तक अहमदाबाद में साथ रहे। राजमुनि का कहना है कि उनकी शादी नहीं हुई है, इसलिए वह वापस अपने घर लौट आई।

फिल्मी कहानी की तरह हुआ समझौता
दोनों पक्षों के बीच थाने में आपसी सहमति से समझौता हो गया। समझौते के तहत आकाश शुक्ला अगले चार महीने तक नौकरी कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा और गृहस्थी की तैयारी करेगा। इसके बाद अगर राजमुन्नी अपनी इच्छा से उसके साथ रहने के लिए तैयार होगी, तभी वह उससे शादी कर अपने साथ ले जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *