You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गवाही से नाराज आरोपी ने रची हत्या की साजिश, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे गड़वार पुलिस टीम नूरपुर नहर पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान सौरभ उपाध्याय (27) पुत्र देवेंद्र उपाध्याय निवासी असनवार, थाना गड़वार के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने खोला राज
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उसके गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की हत्या के मामले में उसके पिता जेल गए थे। इसी मुकदमे में गांव के विनोद उपाध्याय ने गवाही दी थी। पुलिस के मुताबिक, गवाही से नाराज होकर आरोपी और उसके पिता ने विनोद को गवाही से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
आरोप है कि इसके बाद सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 9 जून को स्कॉर्पियो से विनोद को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद 4 जुलाई को बोलेरो से उसे दोबारा टक्कर मारी गई। गंभीर रूप से घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अपने साथी से मिलने जा रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद बोलेरो को रतसड़ में सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था और वह फरार चल रहा था। सोमवार रात वह अपने साथी सोनू चौहान से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से उसने फायरिंग कर दी। आरोपी ने बताया कि मैंने अपने पिता के कहने पर हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गड़वार थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर/सदर सतीश शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हितेश कुमार व पुलिस टीम ने की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *