You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सुल्तानीपुर में देखने को मिला श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य

width="500"

शिवानंद जायसवाल वागले,

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा के ग्राम सुल्तानीपुर में आयोजित नव दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार की रात श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कथा स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी ने शिव- पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता पार्वती की कठोर तपस्या के फलस्वरुप भगवान शिव ने उन्हें अपनी शक्ति के रूप में स्वीकार किया।

यह विवाह केवल दो आत्माओं का नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का दिव्य प्रसंग है। कथा में वर्णित था कि जब नंदी पर सवार भोलेनाथ भूत -पिशाचों के साथ बारात लेकर माता पार्वती के घर पहुंचे तो उनके माता-पिता अचंभित रह गए। परन्तु माता पार्वती ने प्रसन्नता पूर्वक शिव को पति के रूप में स्वीकार किया।


भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह में देवता, असुर, पशु -पक्षी आदि शामिल हुए। सभी ने आनंदपूर्वक बाराती बनकर उत्सव मनाया। कथा में यह भी बताया गया कि शिवजी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और संतोष की अनुभूति होती है, सारे क्लेश मिट जाते हैं, आपसी द्वंद्व, लड़ाई, झगड़ा समाप्त हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मक आती है। उनकी ओजस्वी बाणी और सारगर्भित व्याख्यान से पूरा पंडाल भाव- विभोर हो उठा। श्रद्धालु हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजनकर्ता ने बताया, एक मार्च तक चलेगा यज्ञ
इस अवसर पर महायज्ञ के प्रमुख आयोजनकर्ता गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि यह महायज्ञ 1 मार्च तक अनवरत चलेगा और समापन पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीण सेवा भाव से जुड़े हुए हैं।

कथा में हजारों श्रद्धालु जुटे
इस कथा में क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी समाज सेवी रामचंद्र सिंह, महंत कौशलेंद्र गिरी, युवा नेता ऋषिराज सिंह, प्रकाश नारायण सिंह,बासुदेव सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुरेश सिंह पूर्व प्रधान मीरा सिंह, शिवजी सिंह, लल्लन सिंह चुन्नु सिंह, आशुतोष पांडेय, जयराम सिंह, राममिलन सिंह मंटू सिंह, प्रमोद सिंह, ओमकार सिंह सहित अन्य गांवों के लोगों प्राचार्य डॉ विनय कुमार गिरी, एवं हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *