Asarfi

Ballia : भाजपा सरकार में विकास के दावे खोखले: पुनीत पाठक

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि आज पूरा प्रदेश अराजकता के माहौल में पूरी तरह जल रहा है। चारों तरफ लूट, हत्या, बलात्कार ने प्रदेश की जनता का सुख चैन अब छीन लिया हैं। प्रदेश की योगी सरकार जनता के मुद्दों पर काम नहीं कर रही हैं। स्वास्थ, रोज़गार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर फेल हैं। यहां तक की भाजपा के अपने ही कार्यकर्ताओं द्वारा किसी मुद्दे पर आवाज़ उठाने पर उन पर मुक़दमा दर्ज हो रहा हैं।

स्वास्थ सेवाए ठप है और विधायक को जनता की दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं हैं। जनता सब देख रही हैं और आने वाले पंचायती और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का मन बना चुकी हैं। ये बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और बांसडीह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पुनीत पाठक ने स्थानीय ब्लॉक परिसर में काग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन बैठक में कही।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने अहमदाबाद अधिवेशन में लिए गए संकल्पों को दोहराया और बताया की 15 अगस्त तक पार्टी बूथ स्तर तक का संगठन तैयार कर देगी। ब्लॉक अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने संगठन का महत्व बताते हुए कहा की संगठन का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए सभी सात न्याय पंचायत और 2 मंडलों पर अध्यक्षों और उनके कमीटियों की नियुक्ति की प्रक्रिया 15 जून तक पूरी हो जाएगी।


इस मौके पर कांग्रेस नेता जनार्दन उपाध्याय, आकाश गोंड, सुशील श्रीवास्तव, मुखिया पांडेय, महाप्रसाद चौबे, अनिल दूबे, संजय दुबे,शिव बहादुर यादव, राजू वर्मा, मुन्ना कनौजिया, शकील अहमद,हरिशंकर राजभर, उमेश सिंह, भोला दुबे, सुनील यादव, विवेक गुप्ता आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन उपाध्याय व महाप्रसाद चौबे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *