You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : अग्रवाल धर्मशाला में महिलाओं ने डांडिया उत्सव में बिखेरी छटा

बलिया। अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के भजन-कीर्तन, पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुई। इसके बाद डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल समाज, बलिया के अध्यक्ष अनुज सरावगी ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

डांडिया प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज की सभी महिलाओं ने भरपूर सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम बलिया अग्रवाल समाज के महिला मंडल की अलकनंदा धारा द्वारा संयोजित था। कार्यक्रम को निवेदिता अग्रवाल ने संचालित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *