You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सड़क पर खड़ी कार धू-धू कर जली, गोरखपुर का है वाहन

बलिया। कोटवा नारायणपुर में मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे सड़क पर खड़ी एक कार धू-धू कर जल गई। इसे देखकर लोगों में हलचल मच गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, यह गाड़ी गोरखपुर की बताई जा रही है। यह कोटवा नारायणपुर में कोटवा से लटठूडीह जाने वाली सड़क पर खड़ी मिली।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने भी इस गाड़ी को लेकर संपर्क नहीं किया है। गाड़ी के नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर पर फोन करने पर वह स्विच ऑफ आ रहा है। यह गाड़ी किन हालात में जली और इसमें कौन लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि जली हुई गाड़ी को चौकी परिसर में ले जाया गया है। पुलिस, गाड़ी मालिक का इंतजार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *