You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, अगली सुनवाई 17 को

बलिया। भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में सोमवार को बलिया कोर्ट नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में पेश हुईं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।
न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर पेश होने का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने उन पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सबूतों के मामले में ज्योति सिंह पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में दरार तब सामने आई, जब पवन ने आरा जिले में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दी। काउंसलिंग की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका और अब यह कोर्ट में चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *