You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सिकंदरपुर और फेफना पर सुभासपा की नजर

दोनों सीटों में से किसी एक को एनडीए में अपने खाते में लेने की कोशिश में ओपी राजभर की पार्टी
रोशन जायसवाल,
बलिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन सहयोगी दलों ने अपनी पसंद की सीटों पर दावेदारी का संकेत देना शुरू कर दिया है। बलिया की सिकंदरपुर और फेफना विधानसभा सीटों पर सुभासपा की नजर बताई जा रही है।
सुभासपा प्रमुख एवं प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की कोशिश है कि बलिया की इन दोनों सीटों में से कम से कम एक सीट एनडीए के सीट बंटवारे में सुभासपा के खाते में आए। पार्टी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता भी बढ़ाई है। जून 2026 में सुभासपा की ओर से घोषित विधानसभा प्रभारियों की सूची में सिकंदरपुर और फेफना भी शामिल रहे हैं।


सुभासपा ने 2027 के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। जून में पार्टी की ओर से 32 सीटों पर हिस्सेदारी की बात सामने आई थी, जबकि सितंबर में पार्टी प्रवक्ता ने 35 से 40 सीटों की मांग किए जाने की जानकारी दी। बलिया की सात विधानसभा सीटों में सिकंदरपुर और फेफना दोनों महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र हैं। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि भाजपा नेतृत्व और एनडीए के घटक दल सीटों के बंटवारे में बलिया की इन सीटों को लेकर क्या फार्मूला तय करते हैं।
एनडीए के भीतर भाजपा, सुभासपा, निषाद पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के बीच सीटों का तालमेल 2027 की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा होगा। फिलहाल सुभासपा की सक्रियता से यह संकेत जरूर मिल रहा है कि पार्टी बलिया में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *