You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बाढ़ के पानी में बहकर आई बक्सर की महिला, मल्लाहों ने बचाई जान

बलिया। बाढ़ के पानी में बहकर गंगा नदी के उस पार पहुंची बिहार के बक्सर जिले के कपुरपट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय महिला को सोमवार सुबह मल्लाहों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला गहरे पानी में डूबने लगी थी। मल्लाहों की तत्परता से उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के कपुरपट्टी गांव निवासी जनार्दन गोंड की पत्नी सुनैना देवी बाढ़ के पानी में बह गई थीं।

पानी की तेज धार उन्हें बहाकर विकास खंड बेलहरी के चैनछपरा गांव के सामने गंगा नदी के उस पार पहुंची। जहां सोमवार की सुबह महिला को डूबता देख आसपास मौजूद मल्लाहों ने उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सुनैना देवी के तीन पुत्र राजू गोंड, जितेंद्र गोंड और कमलेश गोंड हैं। कमलेश प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं। महिला के मिलने की सूचना पर परिजन भी उनकी जानकारी लेने में जुट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि गंगा नदी में बहकर आई महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *