You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सातवें दिन भी जारी रहा पेंशनरों का धरना, आनंद दुबे की वापसी की मांग

width="500"

बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित पेंशनर भवन में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पेंशनरों ने मौन धारण कर प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग तत्कालीन वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की संबद्धता समाप्त कर उन्हें वापस बलिया भेजने की है।
धरने के दौरान महिला पेंशनर मुनरिका तिवारी ने मुख्यमंत्री से आनंद दुबे की बलिया वापसी की अपील की। पेंशनरों ने कहा कि आनंद दुबे ने वृद्ध पेंशनरों की सुविधा और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके प्रयासों से नए पेंशनर भवन का निर्माण और सौंदर्यीकरण हुआ। भवन में मेज-कुर्सी, बाथरूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जीवित प्रमाणपत्र जमा करने और पेंशन संबंधी कार्यों के लिए आने वाले पेंशनरों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।


पेंशनरों के अनुसार, कोषागार परिसर में करीब दो एकड़ भूमि पर पेंशनर आनंद उपवन का निर्माण भी उनके प्रयासों से हुआ। पहले यह जमीन कचरे और करीब पांच फुट ऊंची जंगल-झाड़ियों से पटी थी। इसके अलावा भोले शंकर बाबा की मूर्ति स्थापना के लिए बेस का निर्माण और मूर्तिकार को अग्रिम धनराशि दिए जाने की बात कही गई। श्री न्यायेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भी उनके कार्यकाल में कराया गया।


पेंशनरों ने निदेशक, कोषागार लखनऊ से इन कार्यों का संज्ञान लेते हुए आनंद दुबे की संबद्धता समाप्त कर उन्हें बलिया वापस भेजने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने में बरमेश्वर नाथ पाण्डेय, धर्मनाथ सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, प्रेमसुख श्रीवास्तव, आबिद अली, नरेंद्र वर्मा, श्रीराम सिंह समेत सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *