You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सीट पर बैठने को लेकर भिड़े दो पक्ष, ट्रेन में मची अफरातफरी, 10 हिरासत में

width="500"

बलिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सोमवार को भृगु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना ट्रेन संख्या 22427 की पीछे वाली जनरल बोगी के पास की है। सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया।


पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रेलवे बलिया के आदेश पर उपनिरीक्षक मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मारपीट की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए।


शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्रथम पक्ष के शशि कुमार, रविन्द्र राजभर, सनूप राजभर, रामप्रवेश राजभर और पंकज खरवार तथा दूसरे पक्ष के विमलेश यादव, धन्नू यादव, मंजीत यादव, विवेक कुमार गुप्ता और अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से विवाद को बढ़ने से रोक दिया गया और स्टेशन पर कानून व्यवस्था कायम रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *