You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कबड्डी देख रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

width="500"

बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव स्थित राजवंशी देवी बाल विद्यालय परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार की शाम नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने कबड्डी देख रहे सोनू यादव 21 वर्ष पुत्र विनोद यादव निवासी दलन छपरा को गोली मार दिया। दोनों गोली सोनू यादव के पीठ में लगी, सोनू वहीं पर गिर पड़े। गोली चलने के बाद भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कबड्डी मैच बंद हो गया। वहीं हथियार लहराते हुए दोनों हमलावर आसानी से चले गए।
बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त विद्यालय परिसर में कबड्डी मैच का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया था। वही कबड्डी मैच देखने के लिए शनिवार की शाम सोनू यादव पहुंचे थे।जिन पर नकाबपोश युवकों द्वारा गोली चला दी गई।दोनों गोली सोनू यादव के पीठ में लगी। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव व अन्य लोगों ने सोनू यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल सोनू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के चिकित्सको ने उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सोनू का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों के पहचान व घटना का साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। गोली किन कारणों से चली है। उसकी जांच में पुलिस लगी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी लचर हो गई है। जिसका फल है की दिनदहाड़े सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में हौसला बुलंद युवकों द्वारा गोली मारकर युवक का हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
घटना के संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष दोकटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *