
बलिया। जिला विकास अधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता में दो सचिवों को निलंबित किया है।
रसड़ा ब्लॉक के खिरौली गांव में तैनात सचिव राजभूषण प्रसाद को निलंबित किया गया है। आरोप है कि गांव में जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया था, जिसका पालन नहीं किया गया। वहीं, बीडीओ रसड़ा की जांच में शौचालय हैंडओवर नहीं पाया गया, अमृत सरोवर पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिला। साथ फर्जी तरीके से हैंडपंप मरम्मत दिखाया गया था। कई कार्यों के बिल-बाउचर त्रुटिपूर्ण पाए गए थे।
रसड़ा के खड़सरा ग्राम पंचायत में तैनात सचिव अविनाश सिंह पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। निर्माण कार्य में बिल बाउचर ग्राम्य स्वराज पोर्टल पर अधूरा व त्रुटिपूर्ण अपलोड करने व वित्तीय अनियमितता व नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की गई है। डीडीओ आनंद प्रकाश ने इनकी जांच बीडीओ सोहांव श्रवण प्रसाद को सौंपा। डीडीओ ने बताया कि कार्य में लापरवाही व योजनाओं के संचालन में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

