You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : निष्पक्ष होकर काम करना, अहिल्याबाई के लोकप्रियता का आधार

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय बलिया पर रविवार को कुशल शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर नियमित आम जन की समस्यायों की सुनवाई करतीं और उनको समाधान देने का काम करती थीं। जनता के प्रति निष्पक्ष होकर काम करना उनकी लोकप्रियता का आधार था।


उनके शासनकाल में व्यापार, उद्योग, कपड़ा उत्पादन आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई। कृषि के विकास के लिये भी उन्होंने खूब काम किया।

आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनकी शिक्षा सहित सशक्तिकरण हेतु काम किया। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, बीरबल राम, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय उपाध्याय,सुशील पाण्डेय कान्ह, रामेश्वर पासवान, अनिल राय आदि रहे। संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *