You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : बोले उमाशंकर पाठक

width="500"

कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार की नीतियों पर बोला हमला
बलिया।
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ दुष्कर्म ही नहीं बल्कि अमानवीय व्यवहार भी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता की न्याय की गुहार को किसी ने नहीं सुना, जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई और आगे की रणनीति बनाई।


उन्होंने कहा कि इससे नाराज होकर भाजपा और प्रदेश सरकार के लोग अजय राय की संपत्ति की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जांच के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने मांग की कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भी जांच हो कि राजनीति में आने से पहले उनकी संपत्ति कितनी थी और अब कितनी है। पत्रकार वार्ता में उमाशंकर पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सत्ता से जुड़े लोगों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “कितनी बार होगा सिस्टम डिरेल?”


उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही देश में आर्थिक संकट की चेतावनी दे चुके थे। जिलाध्यक्ष ने बलिया में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पर 25 लाख रुपये की लागत से बटरफ्लाई लाइट लगाने, जिला जेल भूमि आवंटन, रोडवेज बस अड्डा निर्माण, एनसीसी तिराहे से मिड्ढी चौराहे तक सड़क निर्माण, कटहल नाला परियोजना तथा नगर पालिका के बजट खर्च में भारी धांधली हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, विजेंद्र पांडेय मुखिया, विवेक ओझा, अबुल फैज और राहुल चौबे समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *