Asarfi

Ballia : गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर बलिया में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम

width="500"

तेरा मैं भक्ति संध्या में गूंजे भजन, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
बलिया।
विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों के प्रेरणास्रोत गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव को लेकर बलिया में उत्साह, भक्ति और सेवा का विशेष वातावरण द आर्ट ऑफ लिविंग, बलिया चैप्टर द्वारा 13 मई 2026 को आयोजित किया गया।


इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति संध्या “तेरा मैं” का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक समीर ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। इनके सहयोग मे पुष्पांजलि, राजेश, अनुज सरावगी और निलेश रहे। इस वर्ष आर्ट ऑफ़ लिविंग ने प्रत्येक जिले मे तीन वर्गाे मे ऐसे लोंगो को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था जो सामाजिक क्षेत्र, खेल, और समाज को विसीष्ठ योगदान दे रहे थे पर उनका नाम बहुत उजागर नहीं था।


इसके लिए देश भर से प्रत्येक जिले से ऑनलॉइन नॉमिनेशन आमंत्रित किए गये थे। बलिया से 47 नॉमिनेशन आये थे। जिसके लिए विशिष्ट पैनल ने चुनाव किया। बलिया मे आयुष गुप्ता को यूथ लीडरशिप केटेगरी मे, सुनील कुमार जायसवाल को ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम मे उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा अदिति सिंह को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस केटेगरी मे पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मे प्रमुख भूमिका डॉ. अमिता सिंह, किट्टू, राजेश कुमार, संतोष टाटा, रतन, निधेश, परमेश्वरन, गामा सिंह, संजय पाण्डेय की रहीं। इस विशेष उत्सव में हजारों लोग ध्यान, भजन, सेवा और आनंद के साथ सहभागिता किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *