You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

width="500"

बलिया। स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व विशिष्ट अतिथि वशिष्ठ नारायण सोनी और टुनटुन सराफ उपस्थित रहे।


समारोह में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर इकाई की नई टीम का गठन किया गया। इसमें रवि वर्मा को नगर अध्यक्ष, संजय वर्मा ‘बबुआ’ को नगर महामंत्री, मुकेश वर्मा को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, महिला मोर्चा में सोनी वर्मा को अध्यक्ष, रानी वर्मा को महामंत्री और पूनम देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है और स्वर्णकार संघ द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक सोनी, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, महेश वर्मा, मनोज वर्मा, काशीनाथ, भृगुनाथ, कन्हैया वर्मा, गोरखनाथ वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, आशा देवी, रेखा वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद्र आर्या ने की, जबकि संचालन संजीव वर्मा ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *