You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कलियुगी पिता ने किया नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर भेजा जेल

width="500"

बलिया। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार (12 अप्रैल) को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ घिनौना कृत्य किया है। इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सुखपुरा थाना पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।


​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार (13 अप्रैल) को पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

​इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर, मोहम्मद उस्मान ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि पुलिस महिला और बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की गई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। वर्तमान में मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *