Asarfi

अयोध्या में श्रीराम नवमी पर 1251 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, 20 से 28 मार्च तक आयोजन

width="500"

भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर 20 से 28 मार्च तक भव्य 1251 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ एक साथ एक ही यज्ञशाला में निर्मित 27 तल्ला भव्य यज्ञ मंडप में संपन्न होगा।


महायज्ञ में श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज, बक्सर की पावन उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए निवेदक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह महायज्ञ सनातन संस्कृति, धर्म और आस्था का अद्भुत संगम होगा। उन्होंने देश-प्रदेश से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अयोध्या पहुंचकर महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *