Asarfi

Ballia : 42 किमी मैराथन के दौड़ में इथोपिया के फिरो नशा ने मारी बाजी, मिला प्रथम पुरस्कार

width="500"

मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गिरिशचंद यादव, दयाशंकर सिंह
बैरिया (बलिया)।
बलिया बागीपना के कारण जाना जाता है वही शिक्षा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विकास के दौड़ में आज बलिया मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसका श्रेय बलिया सदर के विधायक व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को जाता है।


उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद युवा मामले के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के हैं। जो मैनेजर सिंह के 106वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय मैनेजर सिंह के भांजे हैं जो भी उनके द्वारा कार्य शुरू किया गया था, उसको दयाशंकर सिंह अनवरत आगे बढ़ा रहे हैं।

इसी क्रम में बलिया का मेडिकल कॉलेज हो या दो सौ करोड़ की लागत से स्थापित होने वाला स्पोर्टस कॉलेज। मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों से आग्रह किया है कि आप लोग हर विकासखंड में पांच एकड़ भूमि की व्यवस्था कीजिए। सरकार के खर्चे से वहां मिनी स्टेडियम बनवा दूंगा। उन्होंने कहा कि यह बात बीते जमाने की हो गई है कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब। अब डिप्टी एसपी तक की पद की नौकरी खेल कोटे से सीधे हम लोग दे रहे हैं। खिलाड़ियों को तीन करोड रुपए तक के नगद पुरस्कार की व्यवस्था है।

वही सभी तरह के नौकरियों में खेल कोटे से दो प्रतिशत की नौकरी में आरक्षण दी गई है। उन्होंने शिक्षकों अभिभावक व जागरूक लोगों से आग्रह किया है कि आपका बच्चा खेल रहा है। तो उसे खेल में प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक नौकरी खेल कोटे से सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में दी है।

आज जो कुछ भी हूं अपने मामा के बदौलत हूं: दयाशंकर सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि आज मैं जो कुछ हूं। अपने मामा स्वर्गीय मैनेजर सिंह के बदौलत हूं। अगर मेरे मामा विधायक नहीं होते तो मैं लखनऊ नहीं जाता। अगर लखनऊ नही जाता तो विद्यार्थी परिषद से नहीं जुड़ता। अगर विद्यार्थी परिषद से नहीं जुड़ता तो आज जहां मैं पहुंचा हूं। वहां नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि मैं सदर क्षेत्र का विधायक हूं। लेकिन विकास पूरे बलिया का कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बलिया का सर्वांगीण विकास हो। यहां जो भी घोषणाएं या जो प्रस्तावित परियोजनाएं हैं। उस पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 6 महीने के भीतर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे चालू हो जाएगा।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, विजयालक्ष्मी सिंह, शिव शंकर चौहान व महिला आयोग के सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने संबोधित किया।आगन्तुको का स्वागत प्रधानाचार्य आलोक सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सतीश सिंह मनु ने किया।

इथोपिया के फिरोनशा ने मारी बाजी
स्वर्गीय मैनेजर सिंह के 106वीं जयंती पर आयोजित मैराथन दौड़ में कुल 60 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 42 किमी मैराथन के दौड़ में प्रथम पुरस्कार इथोपिया के फिरो नशा को दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार व तृतीय पुरस्कार दिल्ली के अमरेश कुमार प्रजापति को दिया गया। इसके अलावा इस मैराथन के 50 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह से 21 किलोमीटर के हाथ मैराथन में वाराणसी के पंकज कुमार को प्रथम पुरस्कार, अयोध्या के प्रिंस राज यादव को द्वितीय पुरस्कार व आगरा के मनीष सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 10 किलोमीटर के दौड़ में बिहार के प्रिंस राज मिश्रा को प्रथम पुरस्कार वाराणसी के आशीष पाल को द्वितीय पुरस्कार व बलिया के राकेश वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

महिला वर्ग में इन्होंने मारी बाजी
महिला वर्ग में 5 किलोमीटर के दौड़ में वाराणसी के सोनी को प्रथम पुरस्कार, लक्ष्मी को द्वितीय पुरस्कार व देवीपाल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एक 72 वर्ष के बुजुर्ग व 9 वर्ष के बालक को भी 50-50 हजार का सांत्वना पुरस्कार मंत्री दया शंकर ने दिया।

खिलाड़ियों ने मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
द्वाबा के मालवीय स्वर्गीय मैनेजर सिंह के 106वीं जयंती पर आयोजित मैराथन में भाग लेकर बैरिया पहुंचे खिलाड़ियों ने मैनेजर सिंह स्मारक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र में सभी खिलाड़ियों को जलपान कराया गया, और बैरिया त्रिमुहानी से वाहनों पर बैठाकर सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्ट पूरी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *