Asarfi

Ballia : योगी बाबा डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्टडी प्वाइंट का उद्घाटन

width="500"

बलिया। जनपद के सोनवानी बबुआपुर, योगी बाबा के प्रांगण के समीप श्री योगी बाबा डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्टडी प्वाइंट कोचिंग क्लासेस का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे के आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में डिजिटल लाइब्रेरी और अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

इस तरह के प्रयास ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। कार्यक्रम में प्रबंधक अभिषेक उपाध्याय, दुर्गादत्त त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अवशेष उपाध्याय, राहुल ठाकुर, रवि कुमार राजभर, प्रदीप कुमार उपाध्याय, डॉ.अभय शंकर उपाध्याय, निर्भय नारायण उपाध्याय, अरुण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *