Asarfi

Balliaa : भूमि विकास बैंक चुनाव में हंगामा, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, सपा का पर्चा निरस्त

oplus_1048576
width="500"

शिवानंद जायसवाल वागले,

रसड़ा (बलिया)।  विकास खंड रसड़ा ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार के दिन उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनपाल पांडे का पर्चा बुधवार को चुनाव अधिकारी अविनाश सिंह ने खारिज कर दिया। जैसे ही शाम 5 बजे तक पर्चा खारिज की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे और चुनाव अधिकारी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी किया और मांग करने लगे कि हमको लिखित में दे दिया जाए किस कारण पर्चा खारिज हुआ है लेकिन चुनाव अधिकारी अविनाश सिंह ने कोई लिखित नहीं दिया।

पुलिस अधिकारी और प्रत्याशी धनपाल पांडेय प्रशासन से कई नोकझोक चलता रहा। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने चुनाव अधिकारी को गाड़ी में बैठाकर उनके घर रवाना कर दिया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर शाम 6 बजे तक डटे रहे। दोनों पार्टियों के उम्मीदवार ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी के तरफ से धनपाल पांडेय निवासी नसरपुर, भाजपा समर्पित सुरेश सिंह बैजलपुर सबसे पहले भाजपा समर्पित रसड़ा विकास खंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी क्या समर्पित तो उम्मीदवार सुरेश सिंह अपने सहयोगी के साथ नामांकन किया।

जबकि समाजवादी पार्टी के तरफ से धनपाल पांडेय ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ग्राम विकास अविनाश सिंह ने दोनों प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। सुरक्षा व्यवस्था  उपजिलाधिकारी  रविकुमार  क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, नगरा थाना उभावं थाना गड़वार थाना की फोर्स भी जमी रही। समाजवादी पार्टी के रविंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, लखन राजभर, विश्वजीत यादव, शैलेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, बंधु गोंड , विजय शंकर यादव, लल्लन यादव, पुरुषोत्तम यादव, कार्यकर्ताओं के साथ जम रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *