Asarfi

Ballia : दुकान बंद कर घर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी से करीब एक किलोमीटर आगे रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास गुरुवार देर रात 48 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनते लोगों मे खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (पुत्र राम अवध सिंह) के रूप में हुई है।

संतोष राघोपुर चट्टी के पास शराब की दुकान के नजदीक चखना की दुकान चलाता था। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने अचानक हमला किया। संतोष के सिर और पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 9ः45 बजे हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि हत्या किसी जानने-पहचान वाले व्यक्ति ने की है।

परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रसड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की है। हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें लगाई थीं।

पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार
हत्या के कुछ घंटों बाद शुक्रवार सुबह रसड़ा थाना और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4ः50 बजे मुंडेरा रोड कटुहरा के पास हुई। पुलिस चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह और संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह, प्रवीण सिंह उर्फ गोलु और प्रभात सिंह उर्फ बंटी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सभी आरोपी गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने 25 दिसंबर की रात राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है।

अस्पताल में इलाज, हथियार और बाइक बरामद
घायल बदमाशों मंजीत सिंह और संदीप सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी में एक पिस्टल, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस के साथ एक अपाची और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की साजिश, आपसी रंजिश और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 9ः45 बजे राघोपुर चट्टी पर गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक को गोली मारने वाला कोई जानने-पहचान वाला व्यक्ति हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *