You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिला पंचायत की बैठक में विकास को लेकर बड़ा फैसला, करोड़ों के बजट व कार्ययोजनाओं को मिली मंजूरी

width="500"

बलिया। जिला पंचायत बलिया की बोर्ड बैठक आचार्य नरेंद्र देव सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने की। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के संशोधित बजट 115.22 करोड़ के अलावा वर्ष 2026-27 के मूल बजट 57.14 करोड़ का अनुमोदन, संपत्ति एवं विभव कर वर्ष 2025-26 एवं जनपद के समस्त क्षेत्र पंचायतों के वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना/पूर्व कार्ययोजना अनुमोदित किया गया तथा अन्य कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा पारित किया गया।

बैठक के दौरान बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने सदन को संबोधित करते हुए अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और बैठक को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं मुख्य अधिकारी द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सदन में उपस्थित सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी सदस्यों एवं जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित सांसद, जिला पंचायत सदस्यों एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे अनुपस्थित
जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक में लगभग 16 अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसको लेकर सांसद सनातन पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य विकास अधिकारी से सांसद ने शिकायत किया कि जिले की सबसे बड़ी बैठक में अधिकारियों का शामिल न होना ये सबसे बड़ी विडंबना है। आखिर बलिया का विकास कैसे होगा। इसको लेकर सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों की सूची मांगी और कहा कि सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक फरवरी में होनी है इसमें अधिकारियों की उपस्थित इसलिये जरूरी है कि इसमें जिला पंचायत सदस्य द्वारा जो भी समस्याएं है उन्हें प्राथमिकता के तौर पर सुना जा सके और उसका निस्तारण किया जा सके।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य व सहायक अभियंता में हुआ हाट टाक
बलिया। जिला पंचायत की बैठक में सीयर ब्लाक अंतर्गत वार्ड नंबर 24 के सदस्य दिनेश यादव अपने क्षेत्र में कई सड़कों के अधूरे कार्यों की रिपोर्ट बैठक में उठा रहे थे और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह से बहस हो रही थी। इसी बीच विकास को लेकर दिनेश यादव ने गद्दारी शब्द का प्रयोग किया इस पर सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह भड़क गए। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ यादव ने मामले को शांत कराया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सदन की मर्यादा रखने की बात कही। इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज से सनातन पांडेय ने सहायक अभियंता की शिकायत की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *