You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia सब्जी की दुकान को लेकर विवाद में युवक की मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

width="500"

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सोमवार को एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो आला कत्ल भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आठ मार्च को वादी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपियों ने वादी और उसके भाई धनजी तुरहा पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले गए, जहां चिकित्सकों ने धनजी तुरहा को मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। सोमवार को थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मालती देवी उर्फ कुदुरनी देवी (45) निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा रेवती को सीएचसी रेवती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो आला कत्ल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *