You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विधानसभा चुनाव के पहले योगेश्वर सिंह की कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक

width="500"

बोले नेता नहीं बल्कि सबका बेटा बनकर क्षेत्र में करूंगा काम
रोशन जायसवाल,
बलिया।
भले ही विधानसभा चुनाव मेें अभी वक्त है लेकिन चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपनी तैयारियांें में अभी से जुट गए है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह की कार्यकर्ता बैठक यह संदेश दे गया कि योगेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोक सकते है हालांकि योगेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधे है।

वही सीधे सीधे कह रहे है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में ही रहना है और यह कार्यकर्ता बैठक केवल बांसडीह विधानसभा नहीं बल्कि सभी लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभाओं की है। इसमें सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, सलेमपुर, भाटपाररानी व बांसडीह विधानसभाओं के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं थी। इस भीषण गर्मी में योगेश्वर सिंह ने कार्यकर्ता बैठक बुलाकर और उन्हें सम्मानित करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।
बैठक के बाद एक-एक कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे मिलना, उनसे बात करना और उन्हें भोजन कराना यह कही न कहीं चुनाव लड़नेे का संकेत दे रहा था। योगेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेगे कि नहीं यह तो भविष्य के गर्भ है। लेकिन उनके नाम की चर्चा विधानसभा की राजनीति मंें तेेजी से चल रही है।

मैं नेता नहीं बेटा बनकर काम करूंगा, बोले योगेश्वर
बलिया। योगेश्वर सिंह ने कहा कि मैं नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर आप लोगों के बीच रहूंगा। क्योंकि उन्हें लोगों से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि जब वह क्षेत्र में जाते है तो वह नेता नहीं बेटा बनकर जाते है।

उनका चुनाव लड़ना बहुत बड़ा मकसद नहीं है लेकिन लोगों के दिल में रहना उनके लिए बहुत मायने रखता है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
कार्यकर्ता बैठक में महेश सिंह, राहुल, सोनू चौबे, रामजी पासवान, अमरनाथ, रूपेश, रविंद्र सिंह, किद्दू पांडेय, नरेंद्र पांडेय, भीम सिंह, दयाशंकर सिंह, विनय, विजेंद्र, पप्पू, सोनू, ओमप्रकाश, संजय, सुभाष, मिथुन राजकुमार, अजय सिंह, अशोक सिंह, शंभू, हरेंद्र, हरिनारायण, शत्रुघ्न, दीनदयाल, धर्मेंद्र, टाइगर, हरिराम, सुनील, नीरज, विवेक, संजय, उमाशंकर सिंह, टुनटुन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *