You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस पर फायरिंग करने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

width="500"

तमंचा, कारतूस व चोरी की चांदी बरामद, 30 से अधिक मुकदमों में वांछित था अभियुक्त
बलिया।
नगरा थाना पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा मंदिर से चोरी की गई करीब 63.43 ग्राम चांदी बरामद की गई है। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार ने बताया कि 7 फरवरी की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पैदल आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खरुआंव पोखरे के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा और स्वयं को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रूदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिरों व अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक मंदिर से शिवलिंग व चांदी के आभूषण चोरी करने सहित कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को पहले सीएचसी नगरा और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *