You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दिशा की बैठक में ब्लॉक प्रमुख संघ के उपाध्यक्ष ने उठाई आवाज

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सपा के सांसद सनातन पाण्डेय, रमाशंकर विद्यार्थी, राजीव राय मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुंख प्रतिनिधि देवनारायण पूना सिंह ने बैठक में अपनी बात रखी। उन्होंने ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला उपाध्यक्ष होने के नाते क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा से काम नहीं कराया जा रहा है।

इसके लिए मैंने इस सदन में अनुमति मांगा है, ताकि क्षेत्र पंचायतों द्वारा मनरेगा से काम कराया जा सके। जबकि इसके पहले मनरेगा से काम कराया जाता रहा। लेकिन इधर पिछले वर्ष से जिलाधिकारी द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्य बाधित है। साथ ही मनरेगा मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

यदि क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा से काम शुरू कर दिया जाय तो एक गांव से जुड़े दूसरे गांव में भी विकास होगा। नहर की सफाई, फोखरे की सफाई जो बंद है यदि मनरेगा द्वारा कार्य शुरू कराया जाय तो गांव हर मामले में बेहतर होंगे। उन्होंने पुनः एक बार बैठक में आवाज उठाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *