You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : केंद्र और यूपी सरकार व्यापारी हित के प्रति प्रतिबद्ध हैं : धर्मेंद्र सिंह

width="500"


बलिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के द्वारा 31वें स्थापना दिवस ’’राष्ट्रीय व्यापारी दिवस’’ के रूप में साहू भवन जापलिनगंज, बलिया में 2 बजे दिन में अयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संत कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया, संजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन, बलिया डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रथम सुरेंद्र एवं द्वितीया बजरंगी यादव, मायाराम सरोज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बलिया आदि। कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द गांधी प्रदेश उपाध्याय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान ने किया तथा संचालन विनोद वर्मा ने किया।


अतिथियों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह का सम्मान अरविंद गांधी ने पुष्प, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। साथ ही सभी लोगों को अरविंद गांधी ने गुलाब की पंखुडियों से पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि का सम्मान जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से संत कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया, संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन बलिया, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर श्री सुरेंद्र, बजरंगी यादव, राजेश गुप्ता पूर्व सभासद, विजय शंकर गुप्ता अध्यक्ष चौंबर ऑफ कॉमर्स बलिया, संजय सिंह, सतीश कुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, प्रीतम गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापार उद्यमी हित प्रति चर्चा, वार्षिक एजेंडा का अनुमोदन, केंद्र और राज्य सरकार से मांग किया गया. 15 व्यापारियों का सम्मान हुआ।
किया गया पुरस्कार वितरण
व्यापारी प्रमुख समाजवादी प्रभुनाथ गुप्ता को वर्ष 2023 का भामाशाह पुरस्कार तथा विद्या शंकर प्रसाद वरिष्ठ व्यापारी नेता को व्यापारी समाज के आजीवन सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 दिया गया।
भामाशाह के नाम पर बलिया से लखनऊ बस चलने की मांग
अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने भामाशाह जी के नाम पर बलिया से लखनऊ बस चलने, बलिया शहर में भामाशाह जी की आदम कद मूर्ति लगाने तथा भामाशाह द्वार बनाने का मांग किया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार व्यापारी हित के प्रतिप्रतिबद्ध है व्यापारी हित हमारी पहली प्राथमिक्ता है। कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द गांधी ने कहा कि व्यापारी के विकास उत्थान में ही देश का विकास है. जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिहारी जी स्वर्णकार, अमीरचंद गुप्ता, अप्पू सिंह, आनंद सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, मिथिलेश गुप्ता, वीर बहादुर केसरी, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज राय आदि बहुत सारे लोग उत्साहित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *