You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बालिका के साथ तीन बाल अपचारियों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

width="500"

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन बाल अपचारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को चिन्हित कर लिया है और घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया और अपने मातहतों को उचित निर्देश दिये।
पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बीते 16 अक्टूबर को उसकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ उनके दो किरायेदार के तीन बच्चों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने जब अपने मां को इस बारे में बताया तो पीड़िता की मां ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को चिन्हित कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि एक वादिनी द्वारा सूचना मिली कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ दो किराएदार के तीन बच्चों ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया है। इसके बाद मेरे द्वारा फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया। तीनों की उम्र क्रमशः छह वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है, जिनको चिन्हित कर लिया गया है। मौके का निरीक्षण किया गया है, इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *