You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिंदा होने का सबूत लेकर डीएम के पास पहुंचीं महिला, डीएम ने जांच के दिये निर्देश

width="500"

बलिया। साहब मैं जिंदा हूं, यह आवाज सुनकर डीएम चौंक गये। उन्होंने देखा कि सामने एक महिला खड़ी है और न्याय की गुहार लगा रही है। यह मामला उस समय जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष आया जब वह गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को सुन रहे थे। जिलाधिकारी ने इस मामले में उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर आगामी 03 दिवस में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


मामला यह है कि जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शारदा देवी पत्नी प्रेमनाथ सिंह, निवासी बसंतपुर, तहसील बैरिया ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मैं प्रत्यक्ष जिंदा हूं, परंतु राजस्व अभिलेखों में मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने वसीयत को बदलवाकर, राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शारदा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि वे अपने पिता स्वर्गीय राजा राम सिंह की एक मात्र संतान है। पिताजी की मृत्यु के बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ था, किंतु वर्ष 2023 में उनको मृतक दिखाकर, उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया है।

https://www.facebook.com/share/v/1FgjzPZndW

जिलाधिकारी ने यह प्रकरण जीवित को मृतक दिखाकर वरासत कराए जाने का पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर आगामी 03 दिवस में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *