You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ईंट पाथने का कार्य कर रहे मजदूर का बेटा गड्ढा भरे पानी में गिरा, मौत

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर ईंट पाथने के कार्य कर रहे मजदूर का 6 वर्षीय पुत्र गुरुवार को खेलते समय ईट भट्ठे के पास बने गड्ढे के पानी में डूब कर मर गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बता दे कि झारखंड के धर्मपुर नौगिया गांव निवासी शत्रुघ्न चैटा बकुल्हा क्षेत्र के दियारे में अवस्थीत एक ईट भट्ठा पर सपरिवार ईट की पथेरी करने आया था। गुरुवार को पति पत्नी ईंट पाथ रहे थे और उनका बच्चा सागर कुमार 6 वर्ष बगल में खेल रहा था और खेलते खेलते भट्ठा परिसर में बने गड्ढे में गिर गया जिसमें लगभग 4 फिट पानी भरा हुआ था। जिससे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। खाना खाने के समय उक्त दम्पत्ति अपने बच्चे को ढूढने लगे तो पास के गड्ढे में उसका शव दिखाई दिया। उसे पानी से निकालकर भट्ठे पर काम करने वाले लोग सोनबरसा अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *